नाहन : इंस्पायर मानक अवार्ड प्रतिस्पर्धा मे अब्बल रही मन्नत सभरवाल, अब राज्यस्तर पर करेगी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन....
अक्स न्यूज लाइन नाहन 25 अप्रैल :
स्थानीय ए वी एन सीनियर सेकैण्डरी स्कूल की होनहार छात्रा मन्नत सभरवाल के मौलिक विज्ञान मॉडल का चयन राज्यस्तर के लिये हुआ है ,विद्यालय के संस्थापक प्रधानाचार्य के के चन्दोला के अनुसार प्रदेश के हिमकोस्ट और शिक्षा निदेशालय के सन्युक्त तवाधान में आयोजित इंस्पायर मानक विज्ञान मॉडल की ज़िलास्तरीय प्रतियोगिता मेँ उनके विद्यालय की मन्नत सभरवाल के साइंस मॉडल को सर्वश्रेष्ठ स्थान मिला और अब यह छात्रा राज्यस्तर की प्रतियोगिता मेँ भाग लेगी ,
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य के के चन्दोला ने होनहार छात्रा मन्नत सभरवाल और उसकी गाइड अध्यापिकायें कु . गुंजन और कु.प्रियंका भी अपनी बधाई प्रेषित की .








