नाहन: सन्दिग्ध आल्टो कार से बरामद किए नशे के 176 नशीले कैप्सूल, फरार हो रहे चालक को दबोचा...पांवटा में एफआईआर दर्ज..

नाहन: सन्दिग्ध आल्टो कार से बरामद किए नशे के 176 नशीले कैप्सूल, फरार हो रहे चालक को दबोचा...पांवटा में एफआईआर दर्ज..
Ad 5 Ad 6 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9

 पांवटा साहिब में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक  सन्दिग्ध आल्टो कार को रोक कर  तालाशी के दौरान  नशे के 176 नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। कार चालक पुलिस को देख कर कार की भगाने की कोशिश करने लगा लेकिन धर दबोचा गया। पांवटा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है।

जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि डिटेक्शन सेल पांवटा साहिब पुलिस की पुलिस टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए  176 कैप्सूल बरामद कर एक आरोपी  को गिरफ्तार किया है । 

एसपी ने बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान चुंगी नंबर-06 के समीप होटल रॉक स्टार के पास  एक संदिग्ध सफेद ऑल्टो K10 कार (HP17B-7450) को रोकने का संकेत दिया गया, लेकिन चालक ने वाहन भगाने का प्रयास किया।

 पुलिस टीम ने तत्परता से वाहन को रोककर चालक चरणजीत सिंह निवासी हरिपुर टोहाणा, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर, के कब्जे  से 176 स्पास्मो (SPASMO) कैप्सूल बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है। 

 आरोपी  के विरुद्ध पुलिस थाना पांवटा साहिब पुलिस में (NDPS) एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है

 

 

*