पंजगाई अनुभाग के अंतर्गत आसपास के क्षेत्रों में बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
अक्स न्यूज लाइन बिलासपुर 11 जुलाई :
सहायक अधिशाषी अभियंता विद्युत उप मण्डल-। ई. सन्नी जगोता ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 व 13 जुलाई को पंजगाई अनुभाग में बिजली की लाईनों की आवश्यक मरम्मत व पेडों की कांट-छांट करने के चलते कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि 12 जुलाई को पंजगाई अनुभाग के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र सोलग, जुराशी, टंगार, जालपा सोलर प्लांट तथा 13 जुलाई को टटोह, डिव हवानी, द्रोबड़ तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि शटडाउन मौसम पर निर्भर रहेगा तथा लोगों से सहयोग की अपील की है।



