30 तक बिल जमा करवाएं बड़सर के उपभोक्ता,,,,,

30 तक बिल जमा करवाएं बड़सर के उपभोक्ता,,,,,
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन - हमीरपुर, 27 सितंबर   
 विद्युत उपमंडल बड़सर के उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करवाने के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया गया है।
  सहायक अभियंता विजय सिंह ने कहा कि उपमंडल के जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने बिजली बिल जमा नहीं करवाए हैं, वे इन्हें 30 सितंबर तक उपमंडल कार्यालय के कैश काउंटर पर या आॅनलाइन माध्यम से जमा करवा दें। उन्होंने बताया कि इस तिथि तक बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन पूर्व सूचना के बगैर ही काट दिए जाएंगे।