नाहन : 6 महीने के भीतर 163 गुमशुदा लोगों को खोज निकाला, पुलिस की बड़ी कामयाबी... 102 महिलाएं शामिल..

नाहन : 6 महीने के भीतर 163 गुमशुदा लोगों को खोज निकाला, पुलिस की बड़ी कामयाबी... 102 महिलाएं शामिल..
Ad 2 Ad 5 Ad 6 Ad 9
Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 9
Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन 04 जुलाई :

जिला सिरमौर की पुलिस वर्ष 20 26 के पहले  06 महीनों  के दौरान   163  गुमशुदा लोगों को खोज निकाला। यह पुलिस की बडी कामयाबी है, पुलिस इन सभी के उनके परिजनों से मिलवाकर मानवता की एक बड़ी मिसाल भी।पेश की है।

जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि रिकॉर्ड के अनुसार 163  खोजे गए लोगों में 102 महिलाएं ,25 बच्चे व 1 अन्य शामिल हैं।    

एसपी ने बताया कि यह सफलता जिला पुलिस मिसिंग सेल टीम तथा विभिन्न थानो से नियुक्त पुलिस टीमों द्वारा किए गए शानदार प्रयासों का फल है । 

नेगी ने बया कि दौरान पुलिस  की विभिन्न टीमों ने प्रदेश तथा बाहरी राज्यों से गुमशुदा व्यक्तियों को ढूंढ कर उनके परिजनो के हवाले किया गया है । आने वाले समय मे भी जिला पुलिस अपने प्रयास इसी प्रकार जारी रखेगी ।