नाहन: यह कैसी हिंदू वादी सरकार जो सवर्ण हिंदुओं के साथ भेदभाव कर रही: रुमित
राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के राज्य अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर ने आज यहां मीडिया से रूबरू होकर केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। ठाकुर ने कहा कि कल जंतर मंतर पर पधारे सभी सवर्ण क्रांतिकारी प्रदर्शनकारियों का में हार्दिक धन्यवाद करता हूं। जहां पुलिस ने बर्बरता की सारी हदें पार कर की थी। प्रदर्शन से रोकने के लिए बुजुर्ग , महिलाओं और संतों का जानबूझकर अपमान किया गया।
रुमित ने कहा कि मेरे अब तक 25 वर्षों के आंदोलन में इस तरह का नजारा कभी नहीं रहा, हमारे साथी प्रदर्शनकारी सभी शांतिपूर्वक नारेबाजी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रात 11 बजे तक वापस घर जा सके। यूजीसी के खिलाफ दिल्ली में धरने पर आए गिरफ्तार लोगों को अनजान जगहों पर छोड़ा गया।
उन्होंने ने सवाल किया किया कि आखिर ये कैसी हिंदुत्ववादी सरकार है जो सवर्ण हिंदुओं के साथ इतना भेदभाव कर रही है क्या अब कभी जंतर मंतर पर प्रदर्शन नहीं होगा। क्या ,अपनी बात रखने की आजादी इस देश में अब नहीं रही याद रखना तानाशाही किसी की नहीं रही है। उन्होंने कहा कि यूजीसी का विरोध लगातार जारी जारी रहेगा ।




