सेरी मंच से आईसीआईसीआई बैंक तक यातायात प्रतिबंधित

सेरी मंच से आईसीआईसीआई बैंक तक यातायात प्रतिबंधित
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक़्स न्यूज लाइन, मंडी -21 जनवरी 

जल शक्ति विभाग मंडी द्वारा मंडी शहर में छूटे हुए घरांे के लिए सीवरेज सुविधा उपलब्ध करवाने के दृष्टिगत पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। इसी संदर्भ में जिला दंडाधिकारी मंडी अरिंदम चौधरी ने जनहित में मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत एक अधिसूचना जारी की हैं, जिसके तहत 22 जनवरी को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक सेरी मंच से आईसीआईसीआई बैंक तक यातायात को पूर्ण प्रतिबंधित किया गया है।
अधिसूचना के अनुसार आपातकालीन वाहन जैसे एंबुलेंस तथा अग्निशमन वाहन को इन आदेशों से मुक्त रखा गया है।