सहायक लोक संपर्क अधिकारी लाहौल सुरेश कुमार हुए सेवानिवृत्त.....

सहायक लोक संपर्क अधिकारी  लाहौल सुरेश कुमार हुए सेवानिवृत्त.....

अक्स न्यूज लाइन --    केलांग 29 अप्रैल  2023
 जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में जिला लोक संपर्क विभाग  कार्यालय केलांग में कार्यरत  सहायक लोक संपर्क अधिकारी लाहौल श्री सुरेश कुमार जी आज सेवानिवृत्त हुए  |
 उपायुक्त लाहौल स्पीति राहुल कुमार ने इस मौके पर सहायक लोक संपर्क अधिकारी सुरेश कुमार को शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की |
 विभाग में अपने कार्यकाल के दौरान निदेशालय लोक संपर्क विभाग शिमला में, जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय धर्मशाला व कुल्लू में उन्होंने अपनी बेहतरीन सेवाएं दी |
 कर्मठ, निष्ठावान, ईमानदार, सरल व मृदुभाषी स्वभाव के श्री सुरेश कुमार जी विभाग में अपने 23 वर्ष के कार्यकाल में समय के पाबंद,बेहतरीन सेवाओं के लिए हमेशा तल्लीनता से सेवारत   रहे |
 विभाग द्वारा आज उन्हें उनकी शानदार सेवाओं के लिए केलांग  कार्यालय में सम्मानित कर सादगी व गरिमा पूर्ण तरीके से  उन्हें विदाई दी गई  | जिला लोक सम्पर्क अधिकारी खेम चौहान  ने उनकी दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए  उन के परिवार जनों को भी शुभकामनाएं दी |सुरेश कुमार के लाहौल कार्यकाल के दौरान किये गए विभागीय  कार्यों  को भी कार्यलय के कर्मिओं ने सराहना की ओर  बधाई  दी |  
 इस दौरान प्रेस क्लब के सदस्यों ने सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी के कार्यों व अपने कर्तब्य के प्रति निष्ठा को याद करते हुए उनके सुखमय भविष्य की कामना करते हुए उन्हें रुक्सत किया |
 सेवानिवृत्त सहायक लोक संपर्क अधिकारी ने इस मौके पर स्टाफ एवं मीडिया कर्मियों का विभागीय कार्यों के निष्पादन  में सहयोग के लिए धन्यवाद किया |