नाहन: हिट एंड रन का मामला, बाइक सवार की कटी उंगली.. कालाअम्ब में मामला दर्ज...

नाहन: हिट एंड रन का मामला, बाइक सवार की कटी उंगली.. कालाअम्ब में मामला दर्ज...
Ad 5 Ad 6 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन,15 जुलाई :

 

देहरादून- चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर हुए एक हिट एंड रन के मामले में पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है । इस हादसे में एक बाइक सवार की उंगली कट गई जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया है।

 

जिले के एसपी।एनएस नेगी ने बताया कि  पुलिस थाना काला अम्ब मे प्रेमपाल सिंह निवासी मोहल्ला गोविन्दगढ नाहन, तह0 नाहन जिला सिरमौर की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।

 

 शिकायतकर्ता के अनुसार वह दिनांक 09/06/2026 को सुबह कालाआम्ब से नाहन की ओर जा रहा था तो आम्बवाला के पास नाहन की तरफ से एक बुलेट मोटर साईकल आया । जिसनें इसकी  बाईक न0 HP-18C-6629 में जोर से  टक्कर मार दी। 

 

एसपी ने बताया कि शिकायत के अनुसार वह नीचे गिर गया और  बुलट मोटरसाईकिल चालक मौके से भाग गया।

 इस हादसे में   बांयें हाथ की उंगली भी कट गई है और पांव में भी फैक्चर हुआ है।

 नेगी ने बताया कि  शिकायतकर्ता के मैडिकल करवाने के बाद गम्भीर चोट लगना पाया गया। जिस पर पुलिस थाना काला आम्ब मे  फरार मोटरसाईकिल चालक के खिलाफ  मामला दर्ज कर अन्वेषन जारी है।