नाहन :पांवटा साहिब में गीत- संगीत से सरकार की योजनाओं पर किया जागरूक
अक्स न्यूज लाइन नाहन 15 जुलाई :
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा सिरमौर जिला में चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के तहत आज विकास खंड पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत शिवपुर और निहालगढ़ में संबंधित पंचायत प्रधानों की अध्यक्षता में आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम से लोगों को प्रदेश सरकार की अनुसूचित जाति कल्याणार्थ योजनाओं व नीतियों को आम जन तक पहुंचाया।
विभाग से अनुमोदित दल आरूही सांस्कृतिक कला मंच ने समूहगीत प्रस्तुत कर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, स्वास्थ्य, शिक्षा व रोजगार योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा राजस्व लोक अदालत की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया जिसमें प्रदेश सरकार सामाजिक समरसता व जातिवाद की कुप्रथा को दूर करने के लिए अन्तर्जातिय विवाह करने वाले दम्पतियों को 2 लाख रुपये तथा कोई भी सक्षम व्यक्ति जो कि 40 से 70 प्रतिशत तक की विकलांगता वाले विशेष रूप से सक्षम महिला या पुरूष से शादी करने पर 25 हजार रुपये तथा 70 से शतप्रतिशत तक की विकलांगता पर 2 लाख रुपये की अनुदान सहायता राशि प्रदान करने, स्वर्ण जयंती आश्रय योजना में 1 लाख, 50 हजार रुपये की राशि प्रदान करने, आईटीआई और अन्य प्रशिक्षण केंद्रों से प्रशिक्षण प्राप्त व्यक्तियों को सिलाई मशीन के लिए 1800 तथा औजारों हेतु 1300 रुपये प्रदान करने तथा एकल नारी पैंशन योजना में 1500 तथा 1700 प्रतिमाह पैंशन प्रदान किए जाने की जानकारी तथा प्रक्रिया संबंधी जानकारी भी दी।
कार्यक्रम में लोगों को नशे के दुष्प्रभाव पर जागरूक करते हुए बताया कि किस प्रकार समाज में नशे का प्रचलन दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है चिट्टा व अन्य नशीली दवाओं के दुष्प्रभाव से परिवार और समाज प्रभावित हो रहा है। लोगों को नशे से दूर रहने तथा महिलाओं व युवाओं के सहयोग से पंचायत स्तर पर और ग्रामीण स्तर पर नशा निवारण समिति बनाकर सिरमौर को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया गया। नशे संबंधित गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने तथा सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान भी गुप्त रखी जाने की बात बताई।
कार्यक्रम के दौरान पंचायत प्रधान शिवपुर मनजीत कौर, उप-प्रधान हरमेल सिंह, प्रधान निहालगढ़ सोनू देवी, उप-प्रधान अविनाश, वार्ड सदस्य राजकुमार, हरप्रीत सिंह, अमनदीप, पूजा, बबीता देवी, ममता, तनु, बलवींदर कौर, खेम राज, मुकेश कुमार सहित स्थानिय लोग उपस्थित रहे।



