सदन के लम्बित आशवासनों की रिपोर्ट जल्द भेजें- संजय रतन

सदन के लम्बित आशवासनों की रिपोर्ट जल्द भेजें- संजय रतन

  अक्स न्यूज   लाइन .. बिलासपुर, 20  नवम्बर
जिला में लम्बित विधान सभा सदन के अशवासनों के प्रति सामान्य विकास समिति ने कडा संज्ञान लेते हुए इस सम्बन्ध में त्वरित कार्यवाही करतें हुए सम्बध विभागों को जल्द पूर्ण कर रिपोर्ट समिति को भेजने के निर्देश दिये। हिमाचल प्रदेश विधान सभा कीे सामान्य विकास समिति के सभापति संजय रतन ने आज बिलासपुर  के बचत भवन में बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह निर्देश दिये।

उन्होने कहा कि आशवासनों के लम्बित मामलों में जल शाक्त, र्प्यटन एवं नागरिक उडड्यन, परिवहन, लोक निर्माण, बहुउदेशीय एवं ऊर्जा तथा शहरी विकास विभाग शामिल है।  

उन्होने कहा कि यह विभाग एक माह के भीतर संतुष्टिपरक जवाब समिति को सौपना सुनिश्चित करें। उन्होने अधिकारियों को समिति की कार्यवाही की गम्भीरता को देखते हुए तैयारी करके आने के निर्देश भी दिये।
उन्होने कहा कि विभिन्न विभागों के समस्त विकासात्मक कार्यों एवं गतिविधियों तथा गत तीन वर्षो के आय व्यय अनुमानों तथा सदन में दिये  गये आसवासनों पर विभिन्न विभागों द्वारा की कार्यवाही की वस्तुस्थिति जानकारी प्राप्त करने के लिए यह समिति गंभीरता से  कार्य कर रही है ताकि कार्या में गति लाई जा सके
उन्होनें विभिन्न विभागों के अन्तर्गत लम्बे समय से लम्बित पडे जनकल्याणकारी कार्यो को भी जल्द पुर्ण करने ंके निर्देश दिये।

समिति सदस्य रणधीर शर्मो ने विभागों को उदासीन रवैया छोड कर तत्परता के साथ कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होने कहा कि जनता से सम्बधिंत कार्याे का लाभ तुरंत लोगों को मिल सके इस सम्बन्ध मे समन्वय स्थापित कर कार्य करना होगा। समिति के अन्य सदस्य देवेन्द्र कुमार भुटटों, सुदर्शन सिंह बबलु, आशिष शर्मा ने भी बैठक में विभिन्न विभागों के अन्तर्गत महत्वपूर्ण जानकारियों के सम्बन्ध में चर्चा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिये। बैठक में लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, बहुउदेशीय एवं  ऊर्जा विभाग, र्प्यटन विभाग, परिवहन विभाग, शहरी विकास विभाग, नगर एवं ग्राम योजन

विभाग के सम्बन्ध मंे जानकारी प्राप्त की गई।
समिति अधिकारी संतोंख सिंह ने बैठक का विस्तृत रूप से संचालन किया तथा समिति के अन्तर्गत विभिन्न विभागों के अनेक विन्दुओं को बैठक में प्रस्तुत किया।
उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने समिति के आगमन पर अभिनन्दन करते हुए सुझाए गए निर्देशेां के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा कि इस नई पहल के अन्तर्गत जिला प्रशासन को समिति की पहली बैठक में प्ररेणा और मार्गदर्शन मिला है जिससे हमारी जवाब देही भी सुनिश्चित होगी।

उन्होने विश्वास दिलवाया कि समिति द्वारा विभिन्न विभागों केे अन्तर्गत जिला के सम्बन्ध में मांगी गई जानकारी समयबद्ध रूप में उपलब्ध करवाई जाएगी।
बैठक में सभी विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।