लोक सभा चुनाव का बजा बिगुल, 7 चरणों में होगा मतदान, 4 जून को मतगणना... आर्दश आचार संहिता आज से लागू

लोक सभा चुनाव का बजा बिगुल, 7 चरणों में होगा मतदान, 4 जून को मतगणना... आर्दश आचार संहिता आज से लागू

अक़्स न्यूज लाइन, नई दिल्ली - 16 मार्च 

देश में लोकसभा चुनाव के  ऐलान के साथ ही आर्दश आचार संहिता आज से लागू हो गई है। 7 चरणों में मतदान होगा तथा 4 जून को मतगणना के साथ चुनावी नतीजे घौषित होगें। देश कि सभी 543 सीटों के लिए चुनाव होगा। पहली बार 1,82 करोड़ मतदाता मतदान करेंगे। 29 वर्ष तक की आयु के 21,5 करोड़ मतदाता हैं।
 

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दिल्ली के विज्ञान भवन में बुलाए पत्रकार सम्मेलन में ऐलान किया है। आयोग के अनुसार विधानसभा के लिए सिक्किम में 19 अप्रैल को, उड़ीसा में 13 मई, 20 व 25 मई को होंगे। अरुणाचल प्रदेश 19 अप्रैल और आंध्र प्रदेश में 13 मई को मतदान होगा। ये सभी लोकसभा के साथ चुनाव होंगे।

मतदान कुल 7 चरणों में संपन होगा।

अधिसूचना 20 मार्च को जारी कि जायेगी।

प्रथम चरण के लिए मतदान 19 अप्रैल को 102 सीटों पर होगा।

द्वितीय चरण के लिए 26 अप्रैल 89 सीटों पर होगा।

तृतीय चरण 7 मई 94 सीटों पर।

चौथे चरण के लिए मतदान 13 मई 96 सीटों पर।

पांचवे चरण के लिए वोट 20 मई 49 सीटों के लिए।

छटे चरण के लिए 25 मई को 57 सीट।

सातवें और आखिरी चरण के लिए वोट 1 जून को 57 सीटों के लिए होगा।

वहीं मतों की गणना 4 जून 2024 को होगी।

22 राज्यों में एक क्रम में चुनाव होंगे। जबकि 3 राज्यों में चुनाव 7 फेज़ में होंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि भारत में चुनाव देश में एक पर्व के रूप में मनाया जाता है। देश में कुल 97 करोड़ मतदाता रजिस्टर्ड हैं। इसमें 49,7 करोड़ पुरुष और 47ण्1 करोड़ महिला मतदाता हैं। इसके अलावा 48 हज़ार ट्रांसजेंडर भी वोटर हैं।
वहीं 82 लाख 85 वर्ष आयु से ऊपर के मतदाता हैं। साथ ही 2ण्18 लाख मतदाता 100 वर्ष आयु से ऊपर के हैं। जो विशेष श्रेणी के मतदाता पॉलिग बूथ टीके जाने में सक्षम नहीं होंगे उनके लिए टीम घर जाकर वोट डालने का प्रावधान किया जाएगा।
करीब डेढ़ करोड़ चुनाव अधिकारी कर्मचारी और सुरक्षा जवान मतदान प्रक्रिया को पूर्ण करेंगे। इस बार 55 लाख ईवीएम का उपयोग होगा। देश भर में 10,5 लाख पॉलिंग स्टेशन बनाए गये हैं।