रक्षित कुमार राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता बैडमिंटन के लिए चयनित

रक्षित कुमार राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता बैडमिंटन के लिए चयनित

अक़्स न्यूज लाइन, नाहन--16 दिसंबर
जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा क्षेत्र के गांव बड़ौन निवासी रक्षित कुमार पुत्र श्री पुनीत कुमार का चयन बैडमिंटन राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। रक्षित वर्तमान में  नाहन राजकीय महाविद्यालय का छात्र है। खेल के प्रति समर्पित होने की वजह से ही रक्षित  6 कक्षा से  ही निरंतर बैडमिंटन  अभ्यास शुरू कर दिया था। रक्षित को उनकेकोच विकास ठाकुर का मार्गदर्शन मिलता रहा है।

जिसके फलस्वरूप रक्षित कुमार विभिन्न जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं व राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया। रक्षित ने इंटर यूनिवर्सिटी में भी खेलते हुए चितकारा यूनिवर्सिटी राजपुरा पंजाब में भी अपने खेल का लोहा हाल ही मनवाया है। रक्षित के राष्ट्रीय स्तर पर चयनित  होने से न सिर्फ  जिला सिरमौर समेत प्रदेश के लिए भी गर्व कर विषय है।

रक्षित 20 से 26 दिसंबर तक असम गुवाहाटी में राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगा। बैडमिंटन के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे हर्षित नौटियाल ने रक्षित को निखारने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया है।