नाहन: पहले रोका रास्ता फिर युवकों से मारपीट की, तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर..

नाहन: पहले रोका रास्ता फिर  युवकों से मारपीट की, तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर..
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन 29 अप्रैल :
पांवटा ब्लॉक के माजरा क्षेत्र में तीन आरोपियों ने रास्ता रोक कर युवकों मारपीट की, पुलिस ने इस मामले तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी है।

जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि शिकायतकर्ता नीरज कुमार पुत्र भीम सैन, निवासी पातलियो, तहसील पांवटा साहिब ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि दिनांक 28-04-2026 को वह अपने दोस्त लाल सिंह के साथ संतोषगढ़ PWD रोड से काम के लिए जा रहा था। रास्ते में विरेन्द्र सिंह पुत्र लेख सिंह, निवासी ग्राम अकालगढ़ अपनी गाड़ी में आया और इनका रास्ता रोक लिया।

आरोपी ने अपने दो साथियों अमन कुमार पुत्र राम लाल निवासी नाहन व एक अन्य व्यक्ति रवि कुमार को बुलाकर दोनों के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। 
पुलिस ने सम्बन्धित धाराओं में अभियोग दर्ज कर लिया हैं। पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है।