नाहन: पिकअप पलटी,चपेट में आए की युवक मौत ,मामला दर्ज..

नाहन: पिकअप पलटी,चपेट में आए की युवक मौत ,मामला दर्ज..
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

   अक्स न्यूज लाइन नाहन 30 मई :
शिलाई ब्लॉक में रुदाना सेटरिंग लेकर जा रही एक पिकअप के अचानक पलट जाने से,गाडी के नीचे आकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर के जांच शुरु कर दी है।

एसपी एनएस नेगी ने बताया कि रणबीर सिंह पुत्र श्री जय चन्द, निवासी गांव अम्बोया (चिलोई), डा0 राजपुरा, तहसील पांवटा साहिब ने पुलिस को बयान दिया कि दोपहर के समय उन्हें उनके बेटे तुषार ने फोन पर सूचना दी कि दिव्यांशु पिकअप में रूदाणा जा रहा था जो पलट गई और दिव्यांशु पिकअप के नीचे आ गया।  

सूचना के अनुसार दिव्यांशु ने बताया कि वह पिकअप नं0 HP17C-8245, जो सुमेर चन्द की है और जिसे अजय कुमार पुत्र श्री सोम प्रकाश निवासी रूदाणा चला रहा था, में अम्बोया से शटरिंग लोड करके रूदाणा जा रहा था। 

भरली के पास पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दिव्यांशु पिकअप के नीचे आ गया और उसकी पीठ व कमर में गंभीर चोटें आईं।  सिविल अस्पताल पांवटा से परिजन दिव्यांशु को हर्बटपुर मसीही अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।  

शिकायतकर्ता के अनुसार यह दुर्घटना चालक अजय कुमार द्वारा लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुई है। 

नेगी ने बताया किब थाना पुरुवाला में अभियोग संख्या धारा 281, 125(a), 106 BNS व 187 MV Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले का अन्वेषण किया जा रहा है।