नाहन: चोरी के मामले में फरार मुजरिम हरियाणा से दबोचा..

नाहन: चोरी के मामले में फरार मुजरिम हरियाणा से दबोचा..
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

नाहन पुलिस स्टेशन में वर्ष 2018 में चोरी के दर्ज मामले में फरार मुजरिम को जिला सिरमौर के पीओ सेल ने हरियाणा के नारायण गढ़ से धर दबोचा।

जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पीओ सैल ने आज 08 अप्रैल को चोरी के मामले में अदालत द्वारा फरार घोषित मुजरिम हीरा बहादुर पुत्र श्री ज्ञान बहादुर, निवासी गांव धनोरा, पुलिस स्टेशन मुलाना, तहसील बरवाला, जिला अंबाला (हरियाणा)  को नारायण गढ़ हरियाणा  से गिरफ्तार किया गया है। 

एसपी ने बताया कि मुजरिम पुलिस थाना नाहन में वर्ष, 2018 में दर्ज चोरी के मामले में संलिप्त है।