नाहन: सितंबर 2024 से बिलिंग बन्द, अभी 6 महीने और लग सकते हैं.. मुश्किल में हजारों पेयजल उपभोक्ता....

नाहन: सितंबर 2024 से बिलिंग बन्द, अभी 6 महीने और लग सकते हैं.. मुश्किल में हजारों पेयजल उपभोक्ता....
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन 15 अप्रैल :

जल शक्ति विभाग के नाहन सब डिवीजन के करीब साढ़े बारह हजार शहरी उपभोक्ता पेयजल आपूर्ति के बिलों का करीब 20 महीनों से इंतजार कर रहे हैं। विभाग के अनुसार सितंबर 2024 से बिलिंग बन्द है। उपभोक्ताओं को अभी भी आने वाले 6 महीने पेयजल आपूर्ति के बिलों का इंतजार करना पड़ेगा।

 ऐसे में हजारों उपभोक्ता विभाग की लचर कार्यप्रणाली से खफा हो रहे हैं। क्योंकि आने वाले समय मे विभाग सरचार्ज सहित हजारों के बिल थोपेगा । जल शक्ति विभाग के सूत्रों के अनुसार पिछ्ले 20 महीनों से बिलिंग न होने के पीछे सरकार अपने ही आदेश रहे हैं। 

जानकारी के अनुसार सरकार ने अभी तक टैरिफ ही तय नहीं कर रखा था सरकार ग्रामीण क्षेत्रों से भी पेयजल की कीमत वसुलने के मूड में थी इसे में टैरिफ लटक रहे थे सो बिलिंग का काम ठप्प हो कर रह गया।

सरकार ने अब कहीं जा कर टैरिफ तय कर के विभाग की दी है उपभोक्ताओं अब सितंबर 2024 से या औऱ उनके हजारों रुपये के लंबित बिल बनेंगे। औऱ उपभोक्ताओं के पास आने 6 महीने लगेंगे। विभाग के पास साढ़े बारह हजार उपभोक्ता पंजीकृत है। ऐसे अंदाजा लगाया जा सकता है।

उधर उपभोक्ताओं का आरोप है कि सालों से नियमित प्रतिमाह बिलिंग नही हो रही है, ऐसे में हज़ारों  उपभोक्ताओं को भारी भरकम बिल थोपे जाते हैं। समय पर भुगतान होने पर सरचार्ज की अलग से मार झेलनी पड़ती है।

आरोप है विभाग यहीं नही ठहरता भुगतान न होने की सूरत में सैकड़ों उपभोक्ताओं को वसुली के लिए लोक अदालत में खड़ा करवा देता है। जबकि समय पर भुगतान न होने के पीछे विभाग की लचर कार्यप्रणाली है न कि उपभोक्ताओं का कोई दोष।

डिजिटल इंडिया के दौर में जहां ज्यादातर यूजर्स चार्जेज लेनी वाली सरकारी , गैर सरकारी एजंसियों ने  ऑनलाइन पेमेंट की व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए सालों से कर रखी है। लेकिन जल शक्ति विभाग जिला मुख्यालय नाहन में तो अपवाद बना है।

 हजारों शहरी उपभोक्ताओं को न आज तक ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा दी गई, न ही ऑनलाइन बिलिंग की जा रही है। ऑनलाइन मसले पर सालों से विभाग की ऊपर से लेकर नीचे तक की अफसर शाही तकनीकी कारण बता कर पल्ला झाड़ती नजर आई है। ऐसे में शहर के हजारों उपभोक्ताओं को कैश काउंटर पर जाकर भुगतान करने के लिए धक्के खाने पड़ रहे हैं।

 जल शक्ति विभाग को अपने सिस्टम को  ऑनलाइन करने के लिए बिजली विभाग से सीखना चाहिए, जल्द से जल्द उपभोक्ताओं को ऑनलाइन भुगतान करने की सुविधा उपलब्ध कराए, ऐसे में बिलों के भुगतान का ग्राफ ख़ुद 80 फीसदी ऊपर जा सकता है। वर्तमान में 90 फीसदी लोग ऑनलाइन भुगतान करना पसंद करते हैं।
 

-- जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता रोशन लाल ने बताया कि सितंबर 2024 से पेयजल आपूर्ति की बिलिंग बन्द है क्योंकि सरकार ने पेयजल की दरें तय करनी थी। हाल ही में नई दरें तय होकर आई है । अब आपूर्ति के बिल बनने शुरु होंगे। शहरी क्षेत्र के साढ़े बारह हजार उपभोक्ताओं का डाटा एंट्री हो गई।