अक्स न्यूज लाइन कुल्लू 29 अप्रैल :
सहायक अभियन्ता विद्युत उपमंडल नगवाई ने जानकारी दी कि विद्युत उपमंडल नगवाई में 33 के०वी० बजौरा-थलीट सर्किट-1 और सर्किट-2 के तहत विद्युत लाईनो की आवश्यक मरम्मत और रखरखाव कार्य 01 मई 2026 को किया जाना है। अतः विद्युत उपमण्डल नगवाई के अंतर्गत 33/11 के०वी० सब स्टेशन नगवाई, 11 के०वी० रोपा फिडर, 11 के०वी० नगवाई फिडर 11 के०वी० पनारसा फिडर तथा 11 के०वी० गडसा फिडर के अन्तर्गत आने वाले नगवांई, झिडी, बालू, रोपा, राहला, न्यूल, छवारा, शोगी, शिल्ह मशोरा, फर्श, टकोली, पनारसा, नाउ-पनाऊ, सुरथ राहड़ी, दलासणी, सचाणी, हुरला, थरास, मथोगी, पचेऊ एवं आस-पास के सभी क्षेत्रों में 01 मई को विद्युत आपूर्ति प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे तक पूर्ण रूप से बाधित रहेगी।