नाहन: कार से बरामद हुआ 6.95 ग्राम चिट्टा, 2 तस्कर धरे...रेणुका पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज..
थाना रेणुका जी की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक कार की तलाशी के बाद कार से 6.95 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। इस मामले में दो तस्करों को दबोचा गया है।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि खदाल मंदिर मोड़ पर गश्त के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि रोहित परमार व बलिन्द्र सिंह कार नं0 HP 63C 2969 में नाहन की तरफ से चिट्टा/हेरोइन की खेप लेकर रेणुका जी की ओर आ रहे हैं।
एसपी ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत खदाल मंदिर से आगे नाहन-रेणुका जी सड़क पर नाकाबंदी की।
नाके पर उपरोक्त कार को रोका गया। पूछने पर कार चालक ने अपना नाम रोहित परमार पुत्र स्व0 श्री शिवपाल गांव व डा0 ददाहु, जिला सिरमौर तथा साथ बैठे व्यक्ति ने बलिन्द्र सिंह पुत्र श्री पृथ्वी सिंह निवासी गांव खेना, डा0 कंगटा फलग, तहसील ददाहु, जिला सिरमौर बताया।
नेगी ने बताया कि कार की तलाशी लेने पर डैशबोर्ड में सिगरेट के पैकेट में 6.95 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ। इस सन्दर्भ में पुलिस थाना रेणुका जी में धारा 21, 29 ND&PS Act के तहत अभियोग दर्ज कर लिया गया है।
आरोपियों को गिरफ्तार करके उनका माननीय अदालत से पुलिस हिरासत रिमाँड प्राप्त किया जा रहा है ।
जांच से यह पता लगाया जा रहा है कि यह उपरोक्त नशा का सामान कहां से लाए थे तथा किन्हें सप्लाई करने जा रहे थे। नशा कारोबारियों के विरुद्ध अभियान जारी है।








