30 तक बंद रहेगी लंबलू-डबरेड़ा सड़क

30 तक बंद रहेगी लंबलू-डबरेड़ा सड़क
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन हमीरपुर  08 जून :
उपमंडल हमीरपुर के अंतर्गत लंबलू-डबरेड़ा सड़क के अपग्रेडेशन के कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात 30 जून तक बंद किया गया है।
 इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि लंबलू-डबरेड़ा सड़क के अपग्रेडेशन कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए उक्त सड़क पर वाहनांे की आवाजाही 30 जून तक बंद की गई है। इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक लंबलू-सिकांदर सड़क या हमीरपुर-भोरंज सड़क से आवाजाही कर सकते हैं।