SATHEE : डिजिटल प्लेटफार्म अब हिमाचल में भी शुरु होगा...प्रतियोगी परीक्षाओं में छात्रों को मदद मिलेगी..

SATHEE : डिजिटल प्लेटफार्म अब  हिमाचल में भी शुरु होगा...प्रतियोगी परीक्षाओं में छात्रों को मदद मिलेगी..
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन 30 जून :

प्रतियोगी और प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। शिक्षा मंत्रालय द्वारा विकसित SATHEE (Self Assessment Test And Help for Entrance Exams) नामक डिजिटल प्लेटफॉर्म को अब हिमाचल प्रदेश में भी शुरू किया जा रहा है। इसका मकसद ऐसे छात्रों को फायदा पहुंचाना है जो महंगी कोचिंग नहीं ले सकते।

आज नाहन में Edtech संस्था के सीनियर डायरेक्टर राहुल गर्ग ने जानकारी दी कि यह प्लेटफॉर्म IIT कानपुर के तकनीकी सहयोग से तैयार किया गया है। SATHEE के माध्यम से छात्र अब JEE, NEET, CUET, SSC, RRB, IBPS, CLAT जैसी प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग प्राप्त कर सकेंगे।

इस प्लेटफॉर्म पर देश के IITs और IISC जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रशिक्षित और विशेषज्ञ शिक्षक पढ़ाई करवा रहे हैं। यहां 11वीं और 12वीं कक्षा के NCERT आधारित सिलेबस, साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विशेष तौर पर तैयार कोर्स मॉड्यूल, वीडियो लेक्चर, प्रैक्टिस टेस्ट और कॉन्सेप्ट क्लियरिंग कंटेंट उपलब्ध हैं।

राहुल गर्ग ने बताया कि इस मंच का उद्देश्य छात्रों को आत्ममूल्यांकन का मौका देना और उनके कमजोर विषयों पर फोकस करवाना है, ताकि वे आत्मविश्वास से आगे बढ़ सकें।
SATHEE प्लेटफॉर्म पूरी तरह से निशुल्क है और इसका लाभ देश के किसी भी हिस्से का छात्र ले सकता है। शिक्षा मंत्रालय और IIT कानपुर की इस पहल से अब हर विद्यार्थी को समान अवसर मिलेगा – चाहे वह JEE-NEET का सपना देख रहा हो या SSC, CLAT, RRB जैसी सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहा हो।