स्वर्गीय अजय कुमार की स्मृति में प्राचीन बावड़ी का जीर्णोद्धार, महाशिवरात्रि पर होगा पूजन

स्वर्गीय अजय कुमार की स्मृति में प्राचीन बावड़ी का जीर्णोद्धार, महाशिवरात्रि पर होगा पूजन

अक्स न्यूज लाइन पांवटा साहिब 9 फरवरी :

पांवटा साहिब विधानसभा के अंतर्गत रामपुर भारापुर में प्राचीन बावड़ी के जीर्णोद्धार का कार्य प्रगति पर है।  यह कार्य ग्राम भारापुर निवासी स्वर्गीय अजय कुमार सुपुत्र रणवीर सिंह की पावन स्मृति में कराया जा रहा है। यह सराहनीय कार्य भारापुर नवयुवक मंडल के तत्वावधान में किया जा रहा है, जिसका लोकार्पण एवं पूर्णता कार्यक्रम संजय कुमार (प्रधान) के करकमलों द्वारा संपन्न होगा।इस अवसर पर बावड़ी का विधिवत पूजन महाशिवरात्रि के शुभ पर्व पर 15 फरवरी को आयोजित किया जाएगा।

ग्रामवासियों में इस पुनीत कार्य को लेकर उत्साह का माहौल है। नवयुवक मंडल द्वारा बताया गया कि यह कार्य जल संरक्षण, सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण एवं सामाजिक सहभागिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, ग्रामीणजनों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति अपेक्षित है। इस अवसर पर नवयुवक मंडल के मुकेश, प्रदीप कश्यप, दीप चंद कश्यप, सुरेंद्र, नरेश व राजेश उपस्थित रहे।