नाहन: हिमाचल प्रदेश एचआरटीसी चालक परिचालक यूनियन ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, मांगें नही मानी तो होगा चक्का जाम...

नाहन: हिमाचल प्रदेश एचआरटीसी चालक परिचालक यूनियन ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, मांगें नही मानी तो होगा चक्का जाम...
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन नाहन 19 जून :
 हिमाचल प्रदेश एचआरटीसी चालक परिचालक यूनियन ने आज नाहन में अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया है । चालक परिचालकों को समय पर वेतन न मिलने, सालों से लंबीत भत्तों का भुगतान न होने के चलते आज कर्मचारी वर्ग हताश है और निराशा है।
हिमाचल प्रदेश एचआरटीसी चालक  यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने  कहा कि आज हिमाचल प्रदेश की सरकार चालक परिचालकों का शोषण कर रही है समय पर वेतन जारी नहीं हो रहा है सालों से लंबित भत्ते नहीं दिए जा रहे हैं । उन्होंने बताया कि सरकार को बने आज साढ़े 3 वर्ष से अधिक का समय बीत गया है लेकिन आज तक ओवरटाइम नाइट 75 महीना का 150 करोड़ रूपया लंबित है। 50 हजार एरियर की किस्त सभी कर्मचारियों को मिली, लेकिन निगम के कर्मचारियों को नहीं दी गई। 20 करोड़ रूपया मेडिकल भत्ते लंबित है जो नहीं दिए जा रहे। चालक परिचालकों को वर्दी नहीं दी जा रही, पदोन्नति रोक दी गई है और हद तो तब हो गई जब निगम के चालक परिचालकों को वेतन के भी लाले पड़ रहे हैं । उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार चालक परिचालकों को समय पर वेतन नहीं दे रही है । 
1 तारीख को मिलने वाला वेतन 15 से 20 दिन बाद मिल रहा हैं जिस कारण कर्मचारियों में प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष पनपा है। उन्होंने कहा कि अगर 25 जून से पहले सभी लंबित भत्तों का भुगतान नहीं होता तो चालक परिचालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे और चक्का जाम करेंगे।