23 वर्षीय विवाहिता ने लगाया फन्दा, पुलिस जांच में जुटी

23 वर्षीय विवाहिता ने लगाया फन्दा, पुलिस जांच में जुटी

अक्स न्यूज लाइन, नाहन  21 फरवरी :  
वर्षीय विवाहिता ने लगाया फन्दा, पुलिस जांच में जुटी.सिविल अस्पताल पांवटा साहिब से थाना पुलिस को सूचना मिली कि गोंदपुर से एक महिला को मृत अवस्था में लाया गया है। 

पांवटा के डीएसपी मानवेन्द्र ठाकुर ने  बताया कि प्रारंभिक जांच में मृतका की पहचान लक्ष्मी देवी (23) पत्नी मनीष, निवासी गांव व डाकघर पनोग, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर के रूप में हुई। वर्तमान में वह अपने पति के साथ गोंदपुर स्थित HCCI में काम कर रही थी।
पांवटा के डीएसपी मानवेन्द्र ठाकुर ने बताया कि जानकारी के अनुसार, 19 फरवरी की रात लक्ष्मी देवी और उनके पति मनीष ने खाना खाने के बाद सो गए। सुबह 4:30 बजे जब मनीष का फोन अलार्म बजा और वह जागा, तो उसने देखा कि उसकी पत्नी बिस्तर पर नहीं थी। जब उसने बाहर जाकर देखा, तो लक्ष्मी देवी कमरे के बाहर बेसमेंट की रेलिंग से चुन्नी के सहारे लटकी हुई थी।
 

डीएसपी ने बताया कि मनीष ने तुरंत लक्ष्मी को उतारकर इलाज के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतका का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस ने इस मामले में आगामी कार्यवाही के तहत BNSS की धारा 194 के अंतर्गत जांच शुरू कर दी है। मामले में आगमी कारवाई जारी है।