पशु मित्र भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षण 16, 21 व 22 अप्रैल को सुन्हाणी में होगा आयोजित

पशु मित्र भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षण 16, 21 व 22 अप्रैल को सुन्हाणी में होगा आयोजित
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन बिलासपुर 9 अप्रैल :

 
 उप-निदेशक पशु स्वास्थ्य एवं प्रजनन डाॅ. विनोद कुंदी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला बिलासपुर के अंतर्गत पशुपालन विभाग में पशु मित्र के 10 पदों को भरने हेतु शारीरिक परीक्षण का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उपमंडल झंडूता में 02 पदों के लिए शारीरिक परीक्षण 16 अप्रैल, 2026 को प्रातः 09ः30 बजे से सुन्हाणी मैदान, तहसील झंडूता में आयोजित किया जाएगा, जिसमें पशु औषधालय नखलेहड़ा के लिए एक पद तथा एक पद पशु औषधालय समोह के लिए भरा जाएगा।

इसी प्रकार उपमंडल घुमारवीं में 08 पदों के लिए शारीरिक परीक्षण 21 तथा 22 अप्रैल, 2026 को प्रातः 09ः30 बजे आयोजित किया जाएगा, जिसमें 21 अप्रैल को पशु औषधालय पट्टा, बाह पदौडी, चुआडी तथा बैहल नुआण के लिए एक-एक पद के लिए शारीरिक परीक्षण आयोजित किया जाएगा। जबकि 22 अप्रैल को पशु चिकित्सालय भराड़ी, कपाहड़ा, बरोटा तथा पशु औषधालय डंगार के लिए पशु मित्र के एक-एक पद के लिए शारीरिक परीक्षण आयोजित होगा।

उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने उपमंडल झंडूता के पशु औषधालय नखलेहड़ा व समोह तथा उपमंडल घुमारवीं के पशु औषधालय पट्टा, बाह पटौडी, चुआडी, बैहल नुआण, डंगार, पशु चिकित्सालय भराड़ी, कपाहड़ा एवं बरोटा के पदों के लिए आवेदन किया है, वह सब भी शारीरिक परीक्षण के लिए निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।