नाहन: नेशनल हाईवे पर स्कूटी की टक्कर से एक घायल, मामला दर्ज..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 03 अप्रैल :
नेशनल हाईवे देहरादून- चंडीगढ़ पर पांवटा ब्लॉक में सड़क पर चल रहे एक व्यक्ति को नाहन की तरफ से आ रही है स्कूटी ने टक्कर मार दी इस हादसे में व्यक्ति सड़क से नीचे जा गिरा और घायल हो गया ।
एसपी एनएस नेगी ने बताया कि बीरबल पुत्र श्री करता राम निवासी गांव भूपपुर डा0 व तह0 पांवटा साहिब जिला सिरमौर ने पुलिस थाना पांवटा साहिब में मामला दर्ज करवाया कि दिनांक 02/4/2026 को प्रातः यह अपनी दूकान पर था इस दौरा नाहन की तरफ से आ रही एक स्कूटी HP85-2070 ने एक सड़क पार कर रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी और जिस कारण वह सड़क मे निचे गिर गया।एसपी ने बताया कि शिकायत करने वाला दौड़ता हुआ वंहा पहुंचा।
हादसे में हरि राम S/O पिरता राम गांव टोकियों PO सैनवाला तह0 माजरा जिला सिरमौर गम्भीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार यह हादसा स्कूटी न0 HP85-2070 के चालक द्वारा स्कूटी तेज रफ्तारी व लापरवाही के चलाने के कारण हुआ है। जिस पर अभियोग पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण जरी है।








