किशोरी लाल वैद्य के निधन पर शोक व्यक्त
अक्स न्यूज लाइन शिमला 25 जून :
निदेशक सूचना एवं जन संपर्क राजीव कुमार ने किशोरी लाल वैद्य के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मंडी शहर के निवासी किशोरी लाल वैद्य सूचना एवं जन संपर्क विभाग से संयुक्त निदेशक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वह 89 वर्ष के थे।
राजीव कुमार ने कहा कि के.एल वैद्य का निधन साहित्य जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। विभिन्न विषयों पर उत्कृष्ट लेखन एवं साहित्यिक योगदान के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा।
सूचना एवं जन संपर्क विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी किशोरी लाल वैद्य के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोक-संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
.0.




