पूरी तरह डिजिटल होगी जनगणना-2027 : दीप शिखा शर्मा
उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्य को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसमें फील्ड ट्रेनरों की भूमिका भी काफी महत्वपूर्ण रहेगी। निदेशक ने बताया कि जनगणना-2027 में पहली बार लोगों के लिए स्व-गणना की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। यानि नागरिक स्वयं भी ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी जानकारियां भर सकंेगे।
उन्होंने कहा कि सभी फील्ड ट्रेनर जनगणना की सभी प्रक्रियाओं को गहनता के साथ समझें और किसी भी तरह की शंका या समस्या के समाधान के लिए तुरंत मास्टर ट्रेनरों से संपर्क करें। जनगणना की पूरी प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह के अनावश्यक विवाद से बचें।
इस कार्यशाला में जिला हमीरपुर की मास्टर ट्रेनर एवं बमसन की बीडीओ वैशाली शर्मा और दूसरे मास्टर ट्रेनर रमेश कुमार ने फील्ड ट्रेनरों को जनगणना की विभिन्न प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर नगर निगम हमीरपुर के आयुक्त राकेश शर्मा, कार्यकारी जिला राजस्व अधिकारी नरेश पटियाल और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।








