राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव, घुमारवीं के तहत डाॅग शो का हुआ आयोजन

राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव, घुमारवीं के तहत डाॅग शो का हुआ आयोजन
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन घुमारवीं (बिलासपुर), 06 अप्रैल: 

राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव, घुमारवीं के तहत डॉग शो का आयोजन किया गया। डाॅग शो के दौरान विभिन्न नस्लों के सुसज्जित, प्रशिक्षित एवं आकर्षक कुत्तों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। डाॅग शो कार्यक्रम में एपीएमसी बिलासपुर के अध्यक्ष सतपाल वर्धन ने बतौर मुख्यातिथि जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद घुमारवीं रीता सहगल तथा पार्षद सतीश शर्मा, मौजूद रहे।

डाॅग शो में कुल 21 श्रेणियों में प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिनमें वयस्क लैब्राडोर रिट्रीवर में सनी वर्मा का श्वान प्रथम, ऋषु का श्वान द्वितीय तथा धर्मपाल का श्वान तृतीय स्थान पर रहा। इसी तरह वयस्क पोमेरेनियन में परविंदर सिंह का श्वान प्रथम, सौरभ कुमार का श्वान द्वितीय तथा विशाल कल्ला का श्वान तृतीय स्थान पर रहे। जबकि वयस्क पिटबुल श्रेणी में आदित्य शर्मा का श्वान प्रथम तथा सनी राणा का श्वान द्वितीय रहे। इसी तरह मिश्रित श्रेणी में गोल्डी का श्वान प्रथम, सुभाष चंद का श्वान द्वितीय तथा सचिन का श्वान तृतीय स्थान पर रहे। इसी क्रम में वयस्क बुल टेरियर में सुभाष चंद के श्वान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि स्थानीय (गद्दी) नस्ल में प्रदीप सिंह का श्वान प्रथम, रीना देवी का श्वान द्वितीय तथा अंकित मौदगिल का श्वान तृतीय स्थान पर रहे। इसके अतिरिक्त अन्य श्रेणियों में भी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर सहायक निदेशक (पशुपालन एवं प्रजनन), बिलासपुर डॉ. के.एल. शर्मा, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी घुमारवीं डॉ. रविंदर तथा डॉ. सुशील उपस्थित रहे।