जुन्गा में 12 से 15 अक्टूबर तक आयोजित होगा शिमला फ्लाइंग फेस्ट

जुन्गा में 12 से 15 अक्टूबर तक आयोजित होगा शिमला फ्लाइंग फेस्ट

अक्स न्यूज   लाइन .. शिमला, 26 सितंबर  
पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आर एस बाली ने जानकारी देते हुए बताया कि पर्यटन उत्सव की  प्रथम कड़ी में 12 से 15 अक्टूबर, 2023 तक जुन्गा में शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल के आयोजन के लिए पर्यटन निगम ने 10 लाख रुपए की राशि जारी की है। शिमला फ्लाइंग फेस्ट में दुनियाभर के प्रतिभागी अपने प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता एक्यूरेसी पर आधारित रहेगी, जो जुन्गा में पहली दफा आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि फेस्टिवल में पैराग्लाइडिंग की सोलो एवं टेंडम फ्लाइट चलेंगी जिसमें सोलो में एक प्रतिभागी तथा टेंडम में दो प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के लिए अब तक 35 प्रतिभागियों ने अपना पंजीकरण करवा लिया है आने वाले समय में यह लगभग 100 प्रतिभागियों के पंजीकरण अपेक्षित है।
उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के लिए आधिकारिक वेबसाइट theglideinn.com या मोबाइल नंबर 7428097435 या मेल अड्रेस [email protected] के माध्यम से प्रतिभागी अपना पंजीकरण करवा सकता है। पंजीकरण के लिए 5500 रूपये की राशि निर्धारित की गयी है।