नाहन: चोरी के संदेह पर 4 आरोपी धरे, राजगढ़ में एफआईआर दर्ज..

नाहन: चोरी के संदेह पर 4 आरोपी धरे, राजगढ़ में एफआईआर दर्ज..
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

 राजगढ़ में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक मारुति वैन व पिकअप  जरिये सामान ले जा रहे 4 लोगो को शक के आधार पर धर दबोचा है। जिनमे 3 कश्मीर निवासी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चोरी करने का  मामला दर्ज कर दिया है।

जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना राजगढ़ की पुलिस टीम द्वारा गश्त के दौरान गौडा की तरफ से आ रही एक  मारुती VAN न0 HP14A 5747 और एक पिकअप न0 HP 16A 4506 को चेकिंग के लिए रोका ।

एसपी ने बताया कि  चैकिंग के दौरान  VAN के अन्दर डिग्गी मे एक जनरेटर , वेल्डिंग रोड , वेल्डिंग सेट, नट खोलने की चाबीयां, काले रंग की बिजली तार, कटर मशीन, ऐक्सा ब्लैड पाए गए तथा पिकअप के अन्दर पाईप के भारी वजनी कटे हुए टुकडे तथा एक बडा गैस पीस सिलेण्डर मिले।  

उन्होंने ने बताया कि वैन में बैठे व्यक्तियों के नाम शाहजांह पुत्र श्री शहाजाहमन निवासी मकान न0 171 वार्ड न0 6 गहावन, डा0 गरन,मीर मोहम्मद पुत्र श्री मार्फत उल्लाह निवासी गांव व डा0 गरन,  लियाक्त अली पुत्र श्री गुलाम कादिर निवासी गांव व डा0 गरन, तह0 कालाकोट जिला राजौरी जम्मू-कश्मीर व  पिकअप मालिक का नाम भगत पुत्र श्री देव राज बहादुर निवासी खनौग मतिवल, डा0 गलानग तह0 व जिला सोलन, मालूम हुआ है। 

एसपी ने बताया कि आरोप  बरामद सामान के बारें में कोई स्पष्टीकरण नहीं दे सके तथा नही कोई दस्तावेज पेश कर सके तथा सामान कहीं से चोरी करना पाया गया है। 

आरोपी व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस थाना राजगढ़ में धारा 303(2), 3(5) BNS में अभयोग पंजीकृत किया गया है जिसकी आगामी छानबीन जारी है।