नाहन: बाइक पर 3 युवकों को पुलिस के रोका ,1.35 ग्राम चिट्टा मिला,शिलाई में मामला दर्ज.
अक्स न्यूज लाइन नाहन 2 फरवरी :
बाइक पर सवार 3 युवकों को जब पुलिस टीम ने जांच के लिए रोका तो हडबडा कर युवकों ने गेंद नुमा कागज को नाली में फेंक दिया। इसी बीच शक होने पर पुलिस ने कागज को चैक किया तो उसमें से 1.35 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी युवकों के खिलाफ शिलाई पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में एफआईआर दर्ज की गई है।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना शिलाई की टीम ने बीती रात गश्त के दौरान नेशनल हाइवे 707 पर धकोली के पास एक मोटरसाईकिल को रोका गया । जिस पर तीन लोग सवार थे।
एसपी ने बताया कि मोटरसाईकिल चालक ने एक गेंदनुमा कागज सडक पर पीछे नाली की तरफ फेंका दिया। शक होने पर पुलिस टीम ने चैक किया तो उसके अंदर से 1.35 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
नेगी ने बताया कि पुलिस थाना शिलाई में धारा 21 ND&PS ACT में मामला दर्ज किया गया है।





