नाहन: 20.14 ग्राम चिट्टा पकड़ा, मंडी-सोलन के तस्कर दबोचे…कालाअम्ब पुलिस स्टेशन में एफआईआर..
जिला सिरमौर डिटेक्शन सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उज्जल माजरी बैरियर के नजदीक सोलन व मंडी निवासी नशीले पदार्थों की तस्करी में दो युवकों को 20.14 ग्राम चिट्टा समेत धर दबोचा।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि डिटेक्शन सैल नाहन की टीम को गुप्त सूत्र से सूचना मिली कि दो युवक, शुभम निवासी सोलन तथा रजत निवासी मण्डी जो मादक पदार्थ चिट्टा बेचने का धंधा करते है।
एसपी ने बताया कि आरोपी आज अपनी मोटर साईकिल नं0 HP13-3714 मार्का KTM में मादक पदार्थ चिट्टा/हेरोईन छुपाकर चंडीगढ़ से उज्जल माजरी बैरियर से होते हुए सराहां सोलन की तरफ जा रहै हैं।
नेगी ने बताया कि सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मोटर साईकल को रोका गया जिस पर दो युवक बैठे थे जिनमें से एक युवक ने अपना नाम शुभम शर्मा पुत्र रमेश चंद निवासी गांव सुनखी डा0 सायरी तह0 कंडाघाट जिला सोलन तथा पीछे बैठे युवक ने अपना नाम रजत मिश्रा पुत्र रमन मिश्रा गांव बालकरूपी डा0 व तह0 जोगींद्रनगर जिला मंण्डी हि0प्र0 बतलाया।
एसपी ने आरोपियों की तालाशी के दौरान मोटर साईकिल की सीट के नीचे 20.14 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना कालाअम्ब में धारा 21,29 ND&PS ACT में मामला दर्ज कर दिया गया है। आरोपियों को अदालत में पुलिस रिमाँड के लिए पेश किया जा रहा है।
टीम जांच में जुटी है कि आरोपी नशे की खेप कहां से लाए थे तथा किन्हें सप्लाई करने की फिराक में थे ताकि इस पूरे गिरोह को काबू किया जा सके।








