नाहन: कुल्हाड़ी- चाकू से हमला करने आरोप, पानी की लाइन को लेकर भिड़े दो गुट, क्रॉस मामला दर्ज..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 29 अप्रैल :
पच्छाद क्षेत्र के खलोग गांव में पानी की पाइप को लेकर दो गुटों में हुई मारपीट के बाद दोनों पक्षों नेगंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि शिकायतकर्ता सालिग राम पुत्र धनू राम, निवासी गांव खलोग, तहसील पच्छाद ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि दिनांक 27-04-2026 को रात को आरोपी प्रवीन पुत्र हीरा सिंह, निवासी धारोट बडयाना, ग्राम पंचायत टिक्करी कुठार पुरानी रंजिश के चलते नशे की हालत में कुल्हाड़ी व चाकू लेकर अवैध रूप से उसके घर में घुसा और उस पर हमला कर दिया, जिससे उसे चोटें आईं।
एसपी ने बताया कि इसी कड़ी दुसरे पक्ष के शिकायतकर्ता बाबू राम पुत्र हीर सिंह, निवासी गांव बडयाणा, डाकघर टिक्करी कुठार ने बताया कि दिनांक 27-04-2026 की शाम वह पानी की पाइपलाइन जोड़ने व टंकी की सफाई के लिए खलोग की तरफ गया था। वापसी में खलोग में खुला नलका देखकर जैसे ही वह उसे पाइप में लगाने लगा, सालिग राम और उसकी पत्नी ने पीछे से कुल्हाड़ी व दराटी से उस पर हमला कर दिया। जिससे उसे चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर सम्बन्धित धाराओं में अभियोग दर्ज कर लिए हैं।








