नाहन:10.54 ग्राम चिट्टा बरामद, पुलिस ने धरे 2 आरोपी...

नाहन:10.54 ग्राम चिट्टा बरामद, पुलिस ने धरे 2 आरोपी...
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन 02 मई :
डिटेक्शन सेल की टीम ने नोहराधार-राजगढ़ रोड पर केयर नाला के पास नाकाबंदी के दौरान दो व्यक्तियों के कब्जे से 10.54 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपियों को दबोच कर पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है। 
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि आरोपी मनोज वर्मा पुत्र ईश्वर दास वर्मा, निवासी गांव, डाकघर व तहसील नोहराधार,
 सतीश कुमार पुत्र सुलैना सिंह, निवासी गांव, डाकघर बल्लाह, तहसील असंध, जिला करनाल, हरियाणा के कब्जे से 10.54 ग्राम चिट्टा पकड़ा गया है।
एसपी ने बताया कि  दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना संगड़ाह में धारा 21, 29 NDPS Act 1985 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। 

आरोपियों का अदालत से पुलिस  रिमाँड प्राप्त किया जा रहा है तथा दौराने अन्वेषण छानबीन की जा रही है कि यह उपरोक्त नशा का सामान कहां से लाये थे तथा किन्हें सप्लाई करने की फिराक में थे ताकि पूरे गिरोह को गिरफ्त में लिया जा सके।