नाहन : कंटेनर की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड घायल,कालाअम्ब में हुआ हादसा..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 08 अप्रैल :
कालाअम्ब औद्योगिक क्षेत्र में एक कंटेनर टक्कर मारकर सिक्योरिटी गार्ड को घायल कर दिया। इस सम्बंध में कालाअम्ब पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है ।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि शिकायतकर्ता श्री रमेश चंद पुत्र श्री भगत राम निवासी गांव खजूरना डा0 शंभूवाला, तहसील नाहन, जिला सिरमौर, बताया कि कंटेनर चालक लक्ष्मण दास ने अपने वाहन को लापरवाही से चलाते हुए सिक्योरिटी गार्ड अजय आनंद को टक्कर मार दी।
इस हादसे में जिससे में सिक्योरिटी गार्ड घायल हो गया।
एसपी ने बताया कि शिकायत के अनुसार यह हादसा KAG कंपनी के गेट नंबर 1 पर हुआ। पुलिस ने कंटेनर चालक लक्ष्मण दास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।








