नाहन: तेज रफ्तार कार बेकाबू हो कर 100 मीटर खाई में गिरी,चालक बाल बाल बचा, एफआईआर दर्ज..

नाहन: तेज रफ्तार कार बेकाबू हो कर 100 मीटर खाई में गिरी,चालक बाल बाल बचा, एफआईआर दर्ज..
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

  अक्स न्यूज लाइन नाहन 30 मई :
श्री रेणूका जी ब्लॉक में एक तेज रफ्तार आल्टो कार बेकाबू हो कर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार चालक बाल बाल बच गया।

जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि  दिनेश पुत्र श्री सुन्दर सिंह, निवासी गांव चौरास, डाकघर देवना, तह0 नौहराधार ने पुलिस को सूचना दी कि दोपहर को शोर सुनकर वह मौके पर पहुंचे।

चौरास से थोड़ा पीछे नौहराधार की तरफ एक सफेद रंग की आल्टो कार नं0 HP79-1974 सड़क से करीब 100 मीटर नीचे बान के पेड़ों में फंसी थी। कार में उनके गांव का व्योम सिंह पुत्र श्री गोपाल सिंह मौजूद था। हादसे के समय व्योम सिंह अकेला बैठा था। 

एसपी ने बताया कि दुर्घटना में उसके सिर पर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सड़क तक पहुंचाकर 108 एम्बुलेंस से CHC नौहराधार इलाज हेतु ले जाया गया।  शिकायतकर्ता के अनुसार यह हादसा चालक व्योम सिंह की तेज रफ्तारी व गफलत के कारण हुआ है।  थाना संगड़ाह में धारा 281, 125 BNS के मामला दर्ज किया गया है। अभियोग का जारी है।