नेहरू युवा केंद्र द्वारा 12 जनवरी को आयोजित जिला स्तरीय युवा दिवस पर उपायुक्त ऊना होंगे मुख्य अतिथि

नेहरू युवा केंद्र द्वारा 12 जनवरी को आयोजित जिला स्तरीय युवा दिवस पर उपायुक्त ऊना होंगे मुख्य अतिथि

अक्स न्यूज लाइन ऊना 10 जनवरी : 

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार नेहरू युवा केंद्र ऊना 12 जनवरी को शिक्षा भारती  बीएड कॉलेज समूर खुर्द में राष्ट्रीय  युवा दिवस का जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया जायेगा। जानकारी देते हुए डॉ लाल सिंह  उप निर्देशक नेहरू युवा केंद्र संगठन ने बताया कि 12 जनवरी को इस अवसर पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएँगी जिसमे स्वामी विवेकानंद जी के 161वे जन्मदिवस पर माल्यार्पण , थीम आधारित  -रोड सेफ्टी, स्वच्छता, देश प्रेम, राष्ट्र भक्ति, संस्कृति से ओत- प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण प्रतियोगिता, खेल प्रतियोगिता, माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनियों  को शामिल किया गया है।

इन कार्यक्रमों में  विभिन युवा संस्थाओं, सामुदायिक व् शैक्षणिक संस्थाओं के लगभग 400 युवा भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्या अतिथि राघव शर्मा उपायुक्त ऊना होंगे। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों के बारे युवा पीढ़ी को जागरूक करने के लिए यह कार्यक्रम जिला के अलग -2 स्थानों पर 13 से 19 जनबरी तक आयोजित किया जायेगे।

कार्यक्रमों का मुख्या उद्देश्य युवाओं का बौद्धिक मानसिक व् शारीरिक विकाश करना तथा युवा शक्ति की अथाह ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों हेतु प्रेरित करना है।