उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं के लिए डॉ श्रद्धा बेदी को....हरियाणा के स्वास्थ्य मत्रीं अनिल विज ने किया सम्मानित........ अंबाला में उनकी उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं के लिए मिला सम्मान

उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं के लिए डॉ श्रद्धा बेदी को....हरियाणा के स्वास्थ्य मत्रीं अनिल विज  ने किया सम्मानित........ अंबाला में उनकी उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं के लिए मिला सम्मान

अक्स न्यूज   लाइन ..नाहन  09 अगस्त    - 2023
श्री साई ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स की डायरेक्टर डॉ. श्रद्धा बेदी को अम्बाला में आयोजित हरियाणा चिकित्सा सम्मान सामहरोह-2023  में हरियाणा के स्वास्थ्य मत्रीं अनिल विज द्वारा सम्मानित किया गया।  डॉ श्रद्धा बेदी को उनके द्वारा प्रदान की जा रही बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाओं की सराहना करते हुए उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया । 
डॉ श्रद्धा बेदी ने अपने समर्पण और उच्चतम मानकों के साथ अंबाला के स्वास्थ्य सेवाओं को नए ऊँचाइयों तक ले जाने में अद्भुत योगदान दिया है। पिछले लगभग 18 सालों से श्री साई ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटलस की अम्बाला ब्रांच ने चिकित्सा जगत में एक प्रतिभाशाली नाम बनाने में सफलता हासिल की है।  डॉ श्रद्धा बेदी , बाँझपन रोग विशेषज्ञ और आई० वी ० एफ एक्सपर्ट है।  पिछले 18 सालों से हज़ारों निसंतान दम्पतिओं के जीवन में खुशियों की अलख जगा रही हैं ।  डॉ श्रद्धा बेदी , श्री साई अस्पताल नाहन में भी अपनी सेवाएं निरंतर पिछले 5 सालों से दे रही है , जिला सिरमौर के भी सैंकड़ों बेऔलाद परिवारों को अपने इलाज प्रक्रिया से गोद भराई की गुड न्यूज़ दी है।  
अम्बाला में आयोजित हरियाणा चिकित्सा सम्मान सामहरोह  में भाग लेते हुए, स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने डॉ. श्रद्धा बेदी की हरियाणा के चिकित्सा जगत में महत्वपूर्ण भूमिका की प्रशंसा की और उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने डॉ. बेदी को आगे भी स्वास्थ्य क्षेत्र में उन्नति करने के लिए प्रेरित किया और उनको भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा की डॉ. श्रद्धा बेदी का योगदान न केवल उनके मरीजों के लिए बल्कि समाज के स्वास्थ्य को भी सुधारने में महत्वपूर्ण है, और उनकी मेहनत से हम सभी को प्रेरित होने का आदर्श मिलता है।
श्री साई ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स की डायरेक्टर डॉ. श्रद्धा बेदी ने आयोजकों का धन्यवाद् किया और भविष्य में भी पूरी निष्ठा व ईमानदारी से चिकित्सा जगत में अपना योगदान देने का वादा किया। साथ ही डॉ श्रद्धा बेदी ने अपने मरीजों व अस्पताल के सभी स्टाफ सदस्यों के सहयोग के लिए धन्यवाद किया।