नाहन : हिमालयन इंस्टीट्यूट के छात्रों ने GPAT परीक्षा में लहराया परचम
अक्स न्यूज लाइन नाहन 09 अप्रैल :
काला-अंब। हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, काला-अंब के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी मेहनत और लगन से संस्थान का नाम रोशन किया है। हाल ही में आयोजित स्रातक औषधि योग्यता परीक्षा (GPAT) में संस्थान के तीन प्रतिभाशाली छात्रों ने सफलता प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।
बी. फार्मेसी चतुर्थ वर्ष के छात्र सुरेंद्र ने GPAT परीक्षा उत्तीर्ण कर अपनी शैक्षणिक क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके साथ ही वर्ष 2025 के पासआउट छात्र पायुष तथा वर्ष 2024 के छात्र अक्षिक ने भी इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त कर संस्थान को गौरवान्वित किया है।
संस्थान प्रशासन ने इन सभी छात्रों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, समर्पण और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। संस्थान के शिक्षकों के मार्गदर्शन और छात्रों की लगन ने मिलकर इस उपलब्धि को संभव बनाया है।
हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, काला-अंब परिवार इन सभी सफल विद्यार्थियों को उनकी इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता है। यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।








