अपने खाते को आधार से लिंक करवाएं सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारक

अपने खाते को आधार से लिंक करवाएं सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारक
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन हमीरपुर  03 जून :
 जिला कल्याण अधिकारी चमन लाल शर्मा ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसे-इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन प्राप्त कर रहे सभी लोगों से अपील की है कि अगर उन्होंने अभी तक अपना बैंक खाता या डाकघर का खाता आधार से लिंक नहीं करवाया है तो वे इसे अतिशीघ्र आधार से लिंक करवा लें।
 जिला कल्याण अधिकारी ने बताया कि केंद्र सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि को नियमित रूप से पेंशनरों के खातों में भेजने हेतु बैंक अथवा डाकघर खाते की आधार सीडिंग अनिवार्य कर दी है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार अब पेंशन का भुगतान आधार पेमेंट ब्रिज सिस्टम के माध्यम से ही किया जाएगा।
 इसलिए, सभी पेंशनधारक अपने बैंक या डाकघर खाते की आधार सीडिंग प्राथमिकता के आधार पर करवा दें, ताकि उन्हें सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ समय पर प्राप्त होता रहे।