इनकम टैक्स डिपार्टमेंट,शिमला द्वारा आउटरीच कार्यक्रम आयोजित

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट,शिमला द्वारा  आउटरीच कार्यक्रम आयोजित
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन शिमला 17 जून :
प्रिंसिपल कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स 1, चंडीगढ़ के मार्गदर्शन में, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट, रेंज शिमला ने एक आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें आयकर अधिनियम 1961 से नए आयकर अधिनियम 2025 में संक्रमण की प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा हुई।

कार्यक्रम की शुरुआत आयकर अधिकारी, इनकम टैक्स ऑफिसर कपिल निरवान, वॉर्ड 1, शिमला द्वारा स्वागत भाषण से हुई। इसके बाद, रेंज हेड, जॉइंट कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स श्री केशव किशोर आनन्द ने सभी स्टेकहोल्डर्स का संबोधन किया। सर्कल ऑफिस के अधिकारी, श्री नरेंदर चहल ने मुख्य प्रस्तुति दी। प्रस्तुति के दौरान, सभी प्रतिभागियों को शैक्षणिक सामग्री और महत्वपूर्ण लिंक भी प्रदान किए गए, ताकि इंटरैक्टिव सत्रों में सहायता मिले और नए अधिनियम की प्रमुख विशेषताओं को समझा जा सके। 

विशेष रूप से बच्चों को शिक्षित करने के लिए बनाई गई एक कॉमिक बुक का भी प्रदर्शन किया गया, जिससे उनकी समझ और बेहतर हुई। इस कार्यक्रम में टैक्सपेयर्स, होटलियर, शिमला के, गवर्नमेंट अंडरटेकिंग्स, प्रोफेशनल्स जैसे सीए एसोसिएशन्स, एडवोकेट एसोसिएशन्स और प्रेस, यानी मीडिया पर्सनल्स ने भी भाग लिया। अपने समापन धन्यवाद भाषण में, सहायक आयकर आयुक्त, श्री सुनील कुमार, सर्कल शिमला ने, सभी स्टेकहोल्डर्स का बहुत अच्छा धन्यवाद दिया, उन्होंने सभी प्रावधानों और सेक्शनों को आयकर अधिनियम का पुनः संक्षिप्त, सुव्यवस्थित प्रारूप में समझाया, जिससे सभी को स्पष्टता और समझ प्राप्त हुई।