नाहन: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भंडारे का आयोजन किया, ड्रॉप्स ऑफ होप सोसायटी ने..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 27 जून :
ड्रॉप्स ऑफ होप सोसाइटी सिरमौर नेआज डॉ वाई एस परमार मेडिकल कॉलेज अस्पताल नाहन में भंडारे का आयोजन किया । सोसायटी के अध्यक्ष ईशान राव ने बताया कि भंडारे की शरूआत जिसका हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई एकता ज़िंदाबाद नारे लगा की गई।
उन्होंने ने बताया कि कोई भी सेवा हम अकेले नही कर सकते उसके लिए हमे एकता के साथ रहना होना।तभी देश व समाज का भला हो सकता है।
राव ने कहा कि सोशल मीडिया पर कोई भी अगर गलत टिपणी करता है तो उसके लिए पुलिस प्रशासन है।
कोई युवा किसी की बातों में आकर कुछ भी गलत ना करे।एक-दूसरे का सहयोग करें।चिट्टे के खिलाफ एक साथ मिलकर लड़ाई लड़े।
इस अवसर पर अवकाश सिंह,मुकेश शर्मा,नवीन ठाकुर,सचिन चौधरी,मन्नत,संटी सैनी,जगदेव सिंह,इशविंन राव मौजूद रहे।




