जयराम ठाकुर को कल बिंदल बनाएंगे भाजपा का सदस्य, शिमला के होगा अभियान लॉन्च : बिहारी

जयराम ठाकुर को कल बिंदल बनाएंगे भाजपा का सदस्य, शिमला के होगा अभियान लॉन्च : बिहारी

अक्स न्यूज लाइन शिमला 2 सितंबर : 


 भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने बताया की देश में भाजपा का सदस्यता अभियान 2024 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा सदस्य बनकर केंद्र से प्रारंभ हो गया है। इसी प्रकार भाजपा हिमाचल प्रांत का सदस्यता अभियान कल 3 सितंबर 2024 को शिमला के एतिहासिक गेयटी थियेटर से प्रातः 11 बजे शुरू होगा इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को भाजपा हिमाचल प्रदेश का सदस्य बनकर सदस्यता अभियान का सुखारंभ करेंगे।

इस दौरान भाजपा सदस्य बनने हेतु लाइव काउंटर भी लगाए जाएंगे। बिहारी लाल शर्मा ने बताया की कोई भी व्यक्ति भाजपा की सदस्यता 8800002024 पर मिस्ड कॉल कर और एक फॉर्म भर कर भाजपा का सदस्य बन सकता है। इसके बाद जिस व्यक्ति ने भाजपा के 100 सामान्य सदस्य बनाए है वह ही भाजपा का सक्रिय सदस्य बन सकता है। इस अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश है और यह अभियान अपने आप में एतिहासिक होगा जब भाजपा हिमाचल में 16 लाख सदस्य बनाएगी। यह हमारा लक्ष्य भी है और संकल्प भी। उन्होंने कहा का भाजपा हर बूथ पर 200 और हर विधानसभा में 26000 सदस्य बनाएगी।