अध्ययन अवकाश के दौरान होम्योपैथी चिकित्सकों को प्रदेश सरकार देगी पूरा वेतन
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में स्नातकोत्तर चिकित्सा विद्यार्थी, शैक्षणिक प्रतिबद्धताओं के साथ-साथ मरीजों की चिकित्सा दायित्व में सामजस्य स्थापित कर कार्य करते हैं। यह उनके चिकित्सा क्षेत्र में विशेषज्ञता और राज्य की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए महत्त्वपूर्ण है। राज्य सरकार अध्ययन अवकाश के दौरान चिकित्सकों को पूरा वेतन प्रदान कर उनकी कार्यशाली में गुणवत्ता सुनिश्चित कर रही है ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों। सरकार का यह निर्णय प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायक सिद्ध होगा।








