' बारबेक नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड ने अधिसूचित किए 100 पद 25 जून को होगा साक्षात्कार.....

' बारबेक नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड ने अधिसूचित किए 100 पद 25 जून को होगा साक्षात्कार.....
Ad 2 Ad 5 Ad 6 Ad 9
Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 9
Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन  मंडी, 22 जून :
बिलासपुर, 22 जून: जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि बारबेक नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड द्वारा हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में सामान्य डियूटी के 100 पद अधिसूचित किए है। इन पदों के लिए जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर में 25 जून को प्रातः 10ः00 बजे से साक्षात्कार आयोजित होगा।  
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 28 वर्ष, शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं अथवा डिप्लोमा पास होना चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को 16,000 रुपये मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त चयनित अभ्यार्थियों को निशुल्क भोजन एवं आवास, पीएफ, ईएसआई, इंसेंटिव तथा कंपनी द्वारा अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।  
उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को जाॅब टेªनिंग के साथ-साथ मान्यता प्राप्त मेधावी यूनिवर्सिटी से होटल मैनेजमेंट में डिप्लोमा अथवा डिग्री करने का अवसर प्रदान किया जाएगा, जो पूर्णतः निशुल्क होगा। चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण एवं अध्ययन सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर विश्वविद्यालय द्वारा प्रमाण पत्र, डिप्लोमा अथवा डिग्री प्रदान की जाएगी।
उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, रोजगार पंजीकरण कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण पत्र तथा दो नवीनतम रंगीन पासपोर्ट आकार के फोटो सहित निर्धारित स्थान, तिथि व समय पर उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 90560-56085 पर सम्पर्क किया जा सकता है।  
-000-