हिमालयन ग्रुप की अनन्या व मनीषा ने युवा राष्ट्रीय संसद प्रतियोगिता में मारी बाजी

हिमालयन ग्रुप की अनन्या व मनीषा ने युवा राष्ट्रीय संसद प्रतियोगिता में मारी बाजी

 अक़्स न्यूज लाइन, नाहन -- 08 अगस्त 

स्वामी देवी दयाल लॉ कॉलेज बरवाला द्वारा आयोजित युवा राष्ट्रीय संसद में हिमालयन ग्रुप की अनन्या व मनीषा ने बाजी मारी है। हिमालयन कॉलेज ऑफ लॉ कालाअंब की छात्रा अनन्या को दूसरे सर्वश्रेष्ठ वक्ता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं मनीषा को भी उत्कृष्ट प्रतिनिधि पुरस्कार मिला।  

हिमाचल प्रदेश कॉलेज ऑफ  लॉ के प्रिंसिपल डॉ अश्वनी कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का विषय लैंगिक समानता के संबंध में समान नागरिक संहिता था। उन्होने बताया कि प्रकार की प्रतियोगिताओं से छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अधिक से अधिक कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित होते हैं। हिमालयन ग्रुप के चेयरमैन रजनीश बंसल, वाइस चेयरमैन विकास बंसल और सीईओ मन्नत बंसल ने छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लि प्रोत्साहित किया।