दुखद: जानलेवा हमले में घायल युवक की मौत, घर का एक मात्र चिराग बुझने से मां-बाप पर टूटा मुसीबतों का पहाड़..कालाअम्ब क्षेत्र में हुई थी वारदात..

अक्स न्यूज लाइन, नाहन 02 जून :
कालाअम्ब क्षेत्र में शुक्रवार पालियों बरमा पापड़ी सड़क मार्ग पर जानलेवा हमले का शिकार हुए 29 वर्षीय युवक जितेंद्र ने आज इलाज के दौरान चंडी गढ़ के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया।
पेशे से इंजीनियर चंडीगढ़ में जॉब कर रहा जितेंद्र अपने माता पिता की इकलौती सन्तान था और अभी तक अविवाहित था। जानलेवा हमले का शिकार हुए बेटे की मौत से माता पिता का एक मात्र सहारा छीन गया है। तो परिजनों पर दुखों का पहाड़ भी टूटा है। मां बाप बेटे की शादी के सपने बुन रहे थे लेकिन कालचक्र को यह मंजूर नही था।
उधर पुलिस ने जानलेवा हमले के बाद अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था लेकिन अभी तक हमलावर पुलिस को पकड़ से बाहर है।
जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विनय गुप्ता ने यह जानकारी देते हुए कहा कि हमले में घायल युवक को मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूटा है युवक जितेन्द्र अपने माता पिता का इकलौता बेटा था।
उन्होंने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस को जल्द से जल्द जितेन्द्र के कातिलों को हिरासत में लेना चाहिए। क्षेत्र के लोगों में इस बात को लेकर भारी रोष है कि अभी पुलिस हमलावरों को नही दबोच सकी।
गुप्ता ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने व कातिलों को जब तक पकड़ा नही जाता तब तक भाजपा व क्षेत्र के लोग पुरी ताक त के साथ खड़े है। उन्होंने आरोप लगाया कि कालाअम्ब क्षेत्र में लगा तार काननू व्यवस्था बिगड़ती जा रही है।