सैन्य सम्मान के पंच तत्व में विलीन, बड़ाबन गांव में हजारों ने दी नम आंखों से विदाई..

सैन्य सम्मान के पंच तत्व में विलीन, बड़ाबन गांव में हजारों ने दी नम आंखों से विदाई..

अक्स न्यूज लाइन, नाहन  04 जून :  

सिक्किम में शहीद हुए नाहन की कोलर पँचायत के शहीद लॉस नायक मनीष ठाकुर का आज सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। हजारों की संख्या में लोगो ने नम आँखों से शहीद को विदाई दी। शहीद की पार्थिव देह जैसे ही पैतृक गाँव बडाबन पहुंची पूरा क्षेत्र मनीष ठाकुर अमर रहे के नारों से गूंज उठा। शहीद लॉस नायक मनीष ठाकुर को उनके छोटे भाई ने मुख्यमंत्री देकर अंतिम विदाई दी। 

मीडिया से बात करते हुए सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि लॉस नायक मनीष ठाकुर डोगरा तीन में तैनात है जहां उनकी शहादत हुई है उन्होंने कहा कि उनकी शहादत युवाअवस्था में हुई है जो की बहुत दुख का विषय है। उन्होंने परिवार जनों को इससे दुख की घड़ी में सांत्वना प्रकट करते हुए पुण्य आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि हम सबके लिए यह दुख का विषय है परंतु एक सिपाही के लिए शहादत को प्राप्त होना गर्व का विषय है और उनकी शहादत को पूरा देश सदैव याद रखेगा।
  
मनीष ठाकुर की अंतिम यात्रा में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि यह अत्यंत दुख का विषय है कि हमारे क्षेत्र के वीर सपूत छोटी आयु में शहादत को प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि तीन माह पूर्व लासनायक मनीष ठाकुर का विवाह हुआ था। आज पूरा सिरमौर उनकी शहादत पर आंखें नम कर रहा है और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।

वीओ3- वहीं प्रशासन की ओर से पहुंचे एडीएम सिरमौर एलआर वर्मा  ने कहा कि यह निश्चित तौर पर दुख का विषय है परंतु देश के लिए अपने प्राण निछावर करना गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से फोरी राहत शहीद के परिवार को दे दी गई है।
साल 2016 में लायंस नायक मनीष ठाकुर भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और 3 महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी।