सीएम सुक्खू को जान से मारने की धमकी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए तो चुकानी पड़ेगी कीमत,

सीएम सुक्खू को जान से मारने की धमकी   भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए तो चुकानी पड़ेगी कीमत,
हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को जान से मारने की धमकी मिली है। खालिस्तान समर्थक सिख फॉर जस्टिस के अध्यक्ष आतंकी गुरुपंवत सिंह पन्नू ने पत्र जारी कर धमकी दी है। 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पन्नू ने मुख्यमंत्री को राहुल गांधी की 19 जनवरी को हिमाचल में प्रवेश कर रही भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं होने की चेतावनी दी है। 
पन्नू ने कहा कि इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी हिमाचल में संत भिंडरावाले के बैनर और पोस्टर बैन किए थे। पन्नू ने चेताया कि यदि यही रास्ता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी अपनाया तो उन्हें भी कीमत चुकानी पड़ेगी। 
चल पंजाब का हिस्सा है और शिमला खालिस्तान की नई राजधानी बनेगी। पन्नू ने कहा कि पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा का विरोध करने के लिए 1,00,000 डॉलर का बजट जारी कर रखा है। 
गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भी पन्नू ने कई बार ऐसी धमकियां दी थीं। कई बार पत्रकारों को भी फोन करके धमकियां दी गईं। 2022 की शुरुआत में भी पन्नू ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को 26 जनवरी को तिरंगा नहीं फहराने देने की धमकी दी थी।